Durg Crime: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, हंसिया से किए ताबड़तोड़ वार; आरोपी पति गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Durg Crime

Durg Crime: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र स्थित महामाया पारा में चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी को अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Durg Crime: पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह वार्ड क्रमांक-4 महामाया पारा में रहने वाले घनश्याम यादव और उसकी पत्नी दुर्गा यादव के बीच घरेलू विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में रखे हंसिया से पत्नी के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Durg Crime: परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की।

Durg Crime: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी घनश्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर संदेह और घरेलू विवाद को माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *