M.P Crime : शहडोल में ATM ठगी का बड़ा खेल, मदद के बहाने बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 80 हजार

Shahdol ATM Fraud Case : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ATM ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बुढार थाना क्षेत्र में कुछ शातिर बदमाशों ने मदद के बहाने एक बुजुर्ग का ATM कार्ड बदल दिया और उनके खाते से करीब 80 हजार रुपये निकाल लिए।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हेलमेट पहनकर पहुंचे थे बदमाश

जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय संतोष श्रीवास्तव भारत पेट्रोल पंप के पास स्थित SBI ATM में पैसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने खाते से 13,500 रुपये निकाले ही थे कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनसे बातचीत शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि बदमाश हेलमेट पहनकर आए थे ताकि उनकी पहचान छिपी रहे। उन्होंने बुजुर्ग को मदद का भरोसा दिलाया और बातचीत के दौरान बेहद चालाकी से उनका ATM कार्ड बदल दिया।
Read more : Gariaband News : सुशासन तिहार में मंत्री दयाल दास बघेल नाराज, मंच से SDO को लगाई फटकार

घर पहुंचते ही खाते से कटने लगे पैसे

पीड़ित को कार्ड बदलने की भनक तक नहीं लगी। जब वे घर पहुंचे तो मोबाइल पर लगातार बैंक ट्रांजैक्शन के मैसेज आने लगे।पहले 10 हजार, फिर 20 हजार और देखते ही देखते खाते से कुल 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। परिवार को जब ठगी का एहसास हुआ तो उनके होश उड़ गए।

बेटे की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ

परिजनों के मुताबिक, खाते में जमा रकम बेटे अंकित की मेहनत की कमाई थी। वह बाहर नौकरी कर पैसे जोड़ रहा था। लेकिन कुछ ही मिनटों में ठगों ने पूरा पैसा साफ कर दिया।घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलते ही बुढार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: 27 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज! छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के अनुसार प्रदेश...

Related Articles

Popular Categories