MP News: भोपाल STF की बड़ी कार्रवाई फिरौती गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Rahul Goshwami

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एसटीएफ और एसआईटी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्हाट्सएप कॉल के जरिए फिरौती मांगने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गिरोह से जुड़ा बताकर व्यापारियों को धमकाते थे। वे व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क कर व्यापारियों से भारी रकम की मांग करते थे और इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते थे।

MP News: पुलिस जांच में सामने आया है कि राजस्थान का रहने वाला मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा नेपाल में बैठकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। वहीं गिरोह के अन्य सदस्य व्यापारियों के घरों की रेकी करते थे और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाकर धमकी को विश्वसनीय बनाने की कोशिश करते थे।

एसआईटी और एसटीएफ द्वारा समन्वित रूप से की गई इस कार्रवाई में गिरोह के सक्रिय नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

MP News: पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के संगठित अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

mp news : कटनी में मदरसा छात्रों की हिरासत पर सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *