Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh PM मोदी की अपील पर खंडवा में ‘सियासी ड्रामा’! कोई साइकल पर...

PM मोदी की अपील पर खंडवा में ‘सियासी ड्रामा’! कोई साइकल पर निकला, कोई EV में घूमने लगा

0
79

khandwa-political-drama: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना कम खरीदने और ईंधन बचाने की अपील के बाद खंडवा की राजनीति में प्रतीकात्मक गतिविधियों की होड़ देखने को मिल रही है। कोई नेता साइकल पर निकल पड़ा, तो किसी ने इलेक्ट्रिक कार से सफर कर संदेश देने की कोशिश की। वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

खंडवा दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने काफिले में शामिल अनावश्यक गाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप ईंधन बचाना समय की जरूरत है।

khandwa-political-drama: वहीं खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे शहर में साइकल चलाकर लोगों को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती नजर आईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी देशहित में अपील करते हैं, तो जनता और जनप्रतिनिधियों को सहयोग करना चाहिए।

दूसरी ओर महापौर अमृता अमर यादव इलेक्ट्रिक कार से सफर करती दिखीं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए वैकल्पिक ऊर्जा अपनाना जरूरी है। महापौर ने यह भी बताया कि उनकी इलेक्ट्रिक कार सोलर ऊर्जा से चार्ज होती है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर संकट के समय राजनीति करने का आरोप लगाया।

khandwa-political-drama: इधर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अपील को आम जनता पर आर्थिक बोझ से जोड़ते हुए विरोध जताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सराफा बाजार पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि महंगाई के दौर में आम आदमी पहले से परेशान है और सोना कम खरीदने जैसी अपील जनता की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है।

दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट और बढ़ती ईंधन चुनौतियों को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और गैस की बचत करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, गैर जरूरी विदेश यात्राएं कम करने और कुछ समय तक सोने की खरीदारी टालने की अपील की थी।

khandwa-political-drama: अब खंडवा में नेताओं की यह प्रतीकात्मक राजनीति चर्चा का विषय बन गई है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या इन कदमों से आम जनता को वास्तविक राहत मिलेगी या फिर यह सब सिर्फ राजनीतिक संदेश और सुर्खियों तक सीमित रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here