MP News: होटल के कमरे में खामोशी बनी रहस्य, दरवाजा खुलते ही सामने आया प्रेमी जोड़े की मौत का मंजर

Rahul Goshwami

MP News: रिंग रोड स्थित होटल द एंपायर में एक प्रेमी युगल के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को युवक-युवती ने होटल में कमरा लिया था, जिसके बाद वे अंदर चले गए।

गुरुवार दोपहर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद समान थाना पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे कमरे की प्लाई काटकर जब अंदर प्रवेश किया तो युवक और युवती के शव बदबू की हालत में पड़े मिले। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटवाए और परिजनों को सूचना दी।

MP News: प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिससे उनकी मौत हुई। मृतकों की पहचान रवि साकेत और काजल साकेत निवासी बेला के रूप में हुई है।

MP News: जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। युवक शादी में शामिल होने और युवती खरीदारी के बहाने घर से निकले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *