CG Liquor Scam Update : चैतन्य बघेल को बुखार, हाईकोर्ट ने जेल में सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…अब अगली सुनवाई 2 हफ्ते बाद…..

Parivesh
CG Liquor Scam Update

CG Liquor Scam Update : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्त में चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तेज बुखार की शिकायत है। इस पर हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट के माध्यम से जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि चैतन्य को विधि सम्मत सभी चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी।

CG Liquor Scam Update : गौरतलब है कि ईडी ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के दिन, भिलाई-3 स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जहां से निर्देश मिलने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई।

ईडी का दावा है कि 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में 2100 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ, जिसमें चैतन्य बघेल पर पूरे फंड के मैनेजमेंट का आरोप है। यह मामला राज्य की राजनीति और न्यायपालिका दोनों में सुर्खियों में बना हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *