Bijapur News : पुलिस-नक्सली मुठभेड़, डीआरजी के दो जवान घायल….

Parivesh
Bijapur News

 Bijapur News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच आमना-सामना हुआ है। गंगालूर थाना क्षेत्र के बोड़ला-पुसनार जंगल में मंगलवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाला और रुक-रुककर चली गोलीबारी में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए।

 Bijapur News : घटना के बाद दोनों घायल जवानों को तत्काल जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और खतरे से बाहर हैं। इस बीच, इलाके में नक्सलियों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए अतिरिक्त बल भेजा गया है और जंगल में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *