Balrampur News : नशे में धुत्त चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक पर गिरी गाज, DEO ने किया निलंबित…जानें पूरा मामला

Balrampur News : बलरामपुर। वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला रूपपुर में पदस्थ प्रधान पाठक मनमोहन सिंह को नशे की हालत में स्कूल आने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई, जिसमें शिक्षक खुलेआम शराब पीकर स्कूल आने की बात स्वीकार करते दिखाई दिए थे।

Balrampur News : निलंबन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सेवा अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कुसमी स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रहेगा और उन्हें नियम-53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र के अभिभावक और ग्रामीण शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वे शराब के नशे में बच्चों के बीच पहुंचे और अभद्र व्यवहार भी किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकतें बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं, इसलिए ऐसे शिक्षकों को बर्खास्तगी तक की सजा मिलनी चाहिए। प्रशासन का कहना है कि मामले की विभागीय जांच भी जारी है और दोष सिद्ध होने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories