Bilaspur Accident : तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी ने छीनी दो जिंदगियां, 5 माह की गर्भवती महिला की मौत, पति-बच्चे घायल…

Parivesh
Bilaspur Accident

Bilaspur Accident : बिलासपुर। राखी के दिन हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 माह की गर्भवती महिला की जान चली गई, जबकि उसका पति और दो छोटे बच्चे घायल हो गए। हादसे में शामिल वाहन पेंड्रा रोड SDM का बताया जा रहा है, जिसे ग्रामीणों ने खुद ढूंढकर पुलिस को सौंपा। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।

Bilaspur Accident : जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त को कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह के पास भरनी के देवरी गांव निवासी सुमित सूर्यवंशी अपनी पत्नी हेमलता, 7 वर्षीय बेटी मिंटी और 10 वर्षीय बेटे रिशु के साथ बाइक से सेमरताल जा रहे थे। हेमलता अपने भाइयों को राखी बांधने वाली थी, लेकिन रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गर्भवती हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। पति सुमित और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bilaspur Accident

ग्रामीणों ने हादसे के बाद वाहन की तलाश शुरू की और पेंड्रा रोड SDM ऋचा चंद्राकर के नाम दर्ज सरकारी वाहन को ढूंढ निकाला। वाहन को थाने में जमा कराने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल घायल बेटा रिशु सिम्स में भर्ती है, जबकि बेटी को छुट्टी दे दी गई है। पति का इलाज भी जारी है। हादसे ने इलाके में आक्रोश फैला दिया है और परिजन दोषियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *