Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG ACCIDENT : रेत लदे हाईवा का कहर: बाइक सवार को 200...

CG ACCIDENT : रेत लदे हाईवा का कहर: बाइक सवार को 200 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत

CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चंपारण चौक के पास हुई, जहां रेत से भरे एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

CG ACCIDENT : मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति वाहन के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद हाईवा चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब 200 फीट तक व्यक्ति को घसीटता रहा, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

CG ACCIDENT : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG ACCIDENT : स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अवैध रेत परिवहन लंबे समय से जारी है। गरियाबंद और धमतरी से रेत से भरे वाहन लगातार इसी रास्ते से रायपुर की ओर जाते हैं, जिसके चलते हादसों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here