National Unity Day 2026: गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में बस्तर के जवानों ने दिखाया शौर्य, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

VIKASH KHALKHO

रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव (कोंडागांव)। National Unity Day 2026: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (National Unity Day) अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर गुजरात (केवड़िया/स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में एक भव्य राष्ट्रीय परेड का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों व सशस्त्र बलों के जांबाज जवानों ने अपने शौर्य, अनुशासन और शानदार कदमताल का प्रदर्शन किया।

इस राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव तब और बढ़ गया जब बस्तर क्षेत्र के जवानों ने परेड में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। बस्तर के जवानों के अदम्य साहस और अनुशासित कदमताल को देखकर पूरा देश रोमांचित हो उठा।

फरसगांव बस स्टैंड पर लगी बड़ी स्क्रीन, नगरवासियों में दिखा उत्साह

राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर के जवानों के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन को स्थानीय नागरिकों तक पहुंचाने के लिए फरसगांव पुलिस प्रशासन ने एक विशेष पहल की। फरसगांव नगर के व्यस्त बस स्टैंड परिसर में पुलिस द्वारा बड़े प्रोजेक्टर और स्क्रीन की व्यवस्था की गई। इसके माध्यम से गुजरात में आयोजित भव्य राष्ट्रीय एकता परेड का सीधा (लाइव) प्रसारण नगरवासियों को दिखाया गया।

स्क्रीन पर जब बस्तर के जवानों की टुकड़ी को परेड करते हुए देखा गया, तो बस स्टैंड परिसर भारत माता के जयकारों और उत्साह से गूंज उठा। स्थानीय निवासियों और युवाओं ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिकों की रही उपस्थिति

सरदार पटेल के अखंड भारत के संदेश को आत्मसात करने के उद्देश्य से आयोजित इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीओपी अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी अलोक साहू, पूर्व थाना प्रभारी सीएस श्रीवास्तव, वरिष्ठ नागरिक अनिल वाजपेई, दिपेन्द्र मशीह, लक्की जायसवाल, कुलजोत संधु, भरत भारद्वाज समेत पुलिस बल के जवान और सैकड़ों नगरवासी उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *