Pt. Dhirendra Shastri : भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक पं. धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, 27 को लगेगा दिव्य दरबार

Sanjay Sahu
Pt. Dhirendra Shastri

Pt. Dhirendra Shastri : रायपुर। कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमंत कथा का आयोजन 25 से 29 दिसंबर तक भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास किया जाएगा। पांच दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का आयोजन सेवा समर्पण समिति, दुर्ग द्वारा किया जा रहा है। कथा स्थल पर लगभग 100 समाजों की ओर से स्वागत द्वार लगाए जाएंगे, जिनमें समाज के प्रमुखों की तस्वीरें और उनकी परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

Pt. Dhirendra Shastri : कथा को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निःशुल्क भोजन, पेयजल, शौचालय और वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से विशेष बैरिकेडिंग की जाएगी और मेडिकल कैंप भी स्थापित होंगे। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए वालंटियर कार्ड बनाए जाएंगे, जिसके लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक फोटो जमा करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही आयोजन से पहले ध्वज पूजन कार्यक्रम भी किया जाएगा।

Pt. Dhirendra Shastri : आयोजकों के अनुसार, कथा के दौरान 27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार का आयोजन होगा। इस दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री श्रद्धालुओं की पर्चियां निकालकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन देंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *