CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 5 सितंबर को अवकाश

0
256
CG Transfer News
CG Transfer News

CG NEWS : रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के लिए घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह छुट्टी 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को तय की गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है।

CG NEWS : आदेश के अनुसार, 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रद्द कर दिया गया है, और अब इसके बदले 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के मौके पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के लिए पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश पहले की तरह ही रहेगा।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here