Wednesday, February 18, 2026
23.1 C
Raipur

Manure problem : खाद के लिए जंग! भिण्ड में किसान आपस में भिड़े, हंगामा कैमरे में कैद

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में किसानों की खाद समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में विधायक और कलेक्टर के बीच विवाद के बाद अब खाद के लिए लाइन में लगे किसानों के बीच आपसी मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी गल्ला मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र की है।

गवाहों के अनुसार, बुधवार को खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष किसान केंद्र के बाहर लाइन में लगे हुए थे। तभी कुछ किसानों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच मौके पर मौजूद नवनियुक्त कांग्रेस शहर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी किसानों के बीच पहुंचे और मारपीट रोककर स्थिति को शांत कराया।

धर्मेन्द्र भदौरिया ने मौके पर कृषि अधिकारी को बुलाकर वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उनकी पहल पर किसानों की सुविधा के लिए खाद वितरण की लाइनों की संख्या दो से बढ़ाकर छह कर दी गई। भदौरिया ने जिला प्रशासन और भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी और खाद वितरण में लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसान तीन-तीन दिन से लाइन में लगे हैं, कई रात में दो बजे से ही नंबर लगाने पहुंच जाते हैं, लेकिन अब तक उन्हें खाद नहीं मिल पाई है।

लाइन में लगी महिला किसानों ने भी अपनी परेशानी जाहिर की। किसी ने कहा कि वे कई दिनों से लाइन में खड़ी हैं, तो कोई बारिश में भीगते हुए अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। कई किसान थककर वहीं बैठ गए और कुछ ने खाने-पीने का इंतजाम लाइन में ही कर लिया।

उपसंचालक कृषि कमल पांडे ने बताया कि खाद का वितरण रैक की उपलब्धता के आधार पर किया जाता है। पुरानी गल्ला मंडी में भीड़ अधिक होने से समस्या आई है, लेकिन स्थिति को जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Indore News: एमवाय अस्पताल में लापरवाही पर बीवीजी पर जुर्माना, अधिकारियों को नोटिस

Indore News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds