Gold Silver Price Today: सोना चांदी के ताजा भाव जानने वालों के लिए राहत की खबर है। 14 जुलाई को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन स्थिर रहने के बाद फिर गोल्ड के दाम नीचे आए हैं। वहीं सोना चांदी के ताजा भाव में चांदी भी कमजोर हुई है। ऐसे में शादी-ब्याह और निवेश की तैयारी कर रहे लोगों की नजर अब बाजार पर बनी हुई है।





