Crime News: मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का VIDEO वायरल, कपड़े उतारकर बदसलूकी, दो नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Crime News

Crime News: रायगढ़। रायगढ़ के केलो नदी मरीन ड्राइव पर एक युवती के साथ मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बालिग युवती और दो नाबालिग शामिल हैं। घटना 1 जुलाई की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया।

Crime News: जानकारी के अनुसार, तीन युवतियों ने मिलकर एक युवती के साथ मारपीट की। आरोप है कि पीड़िता के साथ लात-घूंसों से मारपीट करने के साथ उसके कपड़े उतारकर बदसलूकी और गाली-गलौज भी की गई। घटना का वीडियो भी आरोपियों ने खुद बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

Crime News: वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर मुख्य आरोपी नूरी खान समेत तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं।

Crime News: रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता अपनी दो सहेलियों के साथ मरीन ड्राइव से गुजर रही थी। उसी दौरान नूरी खान अपनी दो साथियों के साथ सेल्फी ले रही थी। आरोपियों को लगा कि पीड़िता उन्हें देखकर हंस रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट की घटना हो गई। पुलिस ने वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *