Global Hospital : रायपुर में ग्लोबल हॉस्पिटल पर निगम की कार्रवाई, नाले पर बना अवैध कब्जा तोड़ा; 10 हजार जुर्माना लगाया

0
95
Global Hospital
Global Hospital

Global Hospital : रायपुर : रायपुर में नाले पर अवैध कब्जा करने के मामले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्लोबल हॉस्पिटल परिसर के पास बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल प्रबंधन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

Global Hospital : मामला पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड क्रमांक-40 का है, जहां ग्लोबल हॉस्पिटल के पास नाले के ऊपर अवैध रूप से पाटा बनाकर कब्जा किया गया था। नगर निगम को इस संबंध में जनशिकायत मिली थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम मौके पर पहुंची।

Global Hospital : जोन कमिश्नर क्षीरसागर नायक ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निगम ने तत्काल जेसीबी मंगवाकर नाले के ऊपर करीब 50 मीटर तक बनाए गए अवैध पाटे को तुड़वा दिया। कार्रवाई के दौरान नाले से करीब दो ट्रक मलबा भी निकाला गया।

Global Hospital : निगम अधिकारियों के मुताबिक, अवैध निर्माण के कारण नाले की सफाई प्रभावित हो रही थी और जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही थी, जिससे बारिश के दौरान समस्या बढ़ने की आशंका थी।

Global Hospital : कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू और प्रेम मानिकपुरी सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में दोबारा इस तरह का अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी है।

Global Hospital : नगर निगम ने कहा है कि शहर में नालों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनशिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी ताकि स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here