LPG e-KYC: रायपुर। छत्तीसगढ़ में घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC को लेकर जरूरी जानकारी सामने आई है। सरकार ने LPG ग्राहकों से समय रहते बायोमेट्रिक e-KYC पूरा कराने की अपील की है। बताया गया है कि जिन ग्राहकों की e-KYC पूरी नहीं होगी, उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाएगा।
सरकार के मुताबिक, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर पर मिलने वाली 210 रुपये की सब्सिडी के लिए e-KYC जरूरी है। हालांकि, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है या किसी कारण से नहीं करा पा रहे हैं, उन्हें LPG सिलेंडर मिलना जारी रहेगा। ऐसे ग्राहकों को फिलहाल सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
फर्जी कनेक्शन की पहचान के लिए व्यवस्था
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, e-KYC व्यवस्था का उद्देश्य फर्जी LPG कनेक्शन की पहचान करना और उन्हें बंद करना है। इसके साथ ही सरकार सब्सिडी का लाभ वास्तविक घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुंचाना चाहती है।
89.9 फीसदी ग्राहकों की e-KYC पूरी
LPG e-KYC: जानकारी के मुताबिक, अब तक करीब 89.9 फीसदी LPG ग्राहकों की e-KYC पूरी हो चुकी है। जिन ग्राहकों की e-KYC पूरी है, उनकी सिलेंडर बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी। वहीं, जिन उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी है, उन्हें जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है, ताकि सब्सिडी का लाभ लेने में परेशानी न हो।






