Chhattisgarh School Holiday: रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य शासन की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए पांच-पांच दिन निर्धारित किए गए हैं। इस तरह पूरे सत्र में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश रहेगा।
Chhattisgarh School Holiday: शासन की ओर से जारी व्यवस्था राज्य की शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी। इसके अलावा D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थान भी इस अवकाश कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल किए गए हैं।







