Bollywood: कैटरीना का प्रेग्नेंसी के बाद बदला लुक! बदली स्किन और बॉडी, बोलीं- पहले से ज्यादा सेंसिटिव

News Desk

Katrina Kaif: मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, लेकिन अक्सर इन बदलावों को समझने के बजाय उन्हें लोगों की नजरों और टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी इन दिनों कुछ ऐसी ही चर्चाओं के बीच हैं। अब एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद अपने शरीर में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की है।

कैटरीना ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने अपनी त्वचा और शरीर में बदलाव महसूस किए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं से जुड़ी खूबसूरती की कई ऐसी धारणाएं हैं, जिनके कारण उन पर एक खास तरह का दिखने का दबाव बना रहता है।

प्रेग्नेंसी के बाद बदली स्किन

कैटरीना के मुताबिक, मां बनने के बाद उनकी स्किन पहले के मुकाबले ज्यादा सेंसेटिव हो गई है। इसी वजह से उन्होंने अपने स्किनकेयर रूटीन को भी पहले से ज्यादा सोच-समझकर अपनाना शुरू किया है। उनके लिए अब सिर्फ खूबसूरत दिखना ही नहीं, बल्कि अपनी त्वचा की जरूरत को समझना ज्यादा जरूरी हो गया है।

खूबसूरती के पुराने पैमानों से दूरी

कैटरीना ने इस बातचीत में यह भी संकेत दिया कि अब वह खूबसूरती को लेकर बनाए गए मानकों और तुरंत बदलाव के दावों से अलग नजरिया रखती हैं। उनका फोकस ऐसी देखभाल पर है, जो शरीर और त्वचा की वास्तविक जरूरतों के मुताबिक हो।

सोशल मीडिया पर हुई बॉडी शेमिंग

हाल ही में सार्वजनिक तौर पर नजर आने के बाद कैटरीना के पोस्ट-पार्टम लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी। कुछ यूजर्स ने उनके वजन और पुराने लुक से तुलना करते हुए कमेंट किए। तो कुछ ने उनके ड्रेसिंग सेंस को गलत कहा हालांकि इसके बाद कई लोगों ने ऐसी टिप्पणियों को लेकर आपत्ति भी जताई और कहा कि मां बनने के बाद शरीर का बदलना सामान्य प्रक्रिया है।

दरअसल, हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत के दौरान कटरीना ने प्रेग्नेंसी और उसके बाद अपने शरीर में आए बदलावों के बारे में अब बात की। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर ट्रोलिंग या बॉडी शेमिंग को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *