Spirit Updates : प्रभास की ‘स्पिरिट’ से बॉबी देओल का नाम हटा, इस साउथ कोरियन टॉप स्टार की एंट्री

Rahul Goshwami
प्रभास का प्रोजेक्ट, बॉबी देओल नहीं

मुंबई : जहां साउथ सुपरस्टार प्रभास इस समय अपने फैंस को कई बड़ी फिल्मों के साथ उत्साहित कर रहे हैं। वहीं उनके कमबैक की शुरुआत अगले साल की शुरुआत में ‘THE RAJA SAAB’ से होने वाली है। वहीं उनकी पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 में रिलीज़ हुई थी। हाल ही में प्रभास की नई फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग शुरू हुई है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म में कई बड़े नाम पहले ही जुड़ चुके हैं, जैसे मोहनलाल और रणबीर कपूर का कैमियो। हालांकि, शुरुआती चर्चाओं में नाम सामने आया था कि बॉबी देओल भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले थे। लेकिन बाद में बॉबी देओल का नाम हट गया और उनकी जगह साउथ कोरियन एक्टर Don Lee को लिया गया।

Read More : Entertainment News : ‘दे दे प्यार दे 2’ का रोमांस फिर स्क्रीन पर, 14 नवंबर का बड़ा धमाका

क्यों हटा बॉबी देओल का नाम?
‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट बॉबी देओल ने शानदार प्रदर्शन किया था और यही वजह थी कि ‘स्पिरिट’ के लिए उनका नाम चुना गया। लेकिन संदीप रेड्डी वांगा चाहते थे कि फिल्म में एक नया चेहरा हो, जिसे पहले इंडियन स्क्रीन पर देखा न गया हो। इसके अलावा, फिल्म में पहले से ही मोहनलाल, तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज जैसे कलाकार जुड़े हैं, इसलिए बॉबी देओल को हटाकर नया अनुभव लाने का निर्णय लिया गया।

रणबीर कपूर और प्रभास एकसाथ
फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशी यह है कि प्रभास और रणबीर कपूर पहली बार एक ही फ्रेम में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका कैमियो कहानी के अहम मोड़ में होगा और इसके साथ ही एक बड़ा टर्निंग पॉइंट आएगा।

Read More : Entertainment : दशहरा धमाका : ‘कांतारा- चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्क्रीन शेयर जंग

संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्म ‘ANIMAL’ ने दुनियाभर में 915 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, और यही वजह है कि फैंस की उम्मीदें इस बार भी बहुत ऊँची हैं। ‘स्पिरिट’ का बजट करीब 300 करोड़ बताया जा रहा है, और फिल्म में डॉन ली का भी एक इंपोर्टेंट रोल होगा।

फिल्म की बड़ी बातें
‘स्पिरिट’ में दक्षिण और बॉलीवुड के कलाकारों का बेहतरीन मिश्रण है। यह फिल्म सिर्फ प्रभास के फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि इंडियन और इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए भी बड़ी ट्रीट साबित होने वाली है।फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर अभी निर्माता और टीम से अपडेट आने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *