Saturday, September 26, 2026
Home Jharkhand Giridih JCB Incident : पत्नी के मायके रहने से नाराज पति ने...

Giridih JCB Incident : पत्नी के मायके रहने से नाराज पति ने किया उत्पात, JCB से गिराई ससुराल की चारदीवारी

JCB
जेसीबी से ससुराल पर हमला

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : झारखंड के गिरिडीह जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज पति जेसीबी मशीन लेकर सीधे ससुराल पहुंच गया और घर की चारदीवारी गिरानी शुरू कर दी। देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

JCB से की तोड़फोड़, ग्रामीणों ने किया विरोध

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पति खुद जेसीबी चलाते हुए ससुराल पहुंचा। बिना किसी बातचीत के उसने घर की चारदीवारी पर मशीन चला दी, जिससे पूरी दीवार गिर गई। इसके बाद वह घर को जमींदोज करने की तैयारी में था। चारदीवारी गिरते देख आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू किया। भीड़ बढ़ती देख आरोपी जेसीबी लेकर वहां से भाग निकला।

 पत्नी ने थाने में दिया आवेदन

घटना के बाद पत्नी उर्मिला देवी ने जमुआ थाना में लिखित आवेदन देकर पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : CG News : दूसरी शादी करने वाला आरक्षक निलंबित, पत्नी की शिकायत पर एसपी ने की कार्रवाई

2021 में हुई थी शादी, विदाई को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक, उर्मिला देवी की शादी वर्ष 2021 में गादी चूगलो गांव निवासी पिंटू मंडल से हुई थी। पति का आरोप है कि काम का समय आते ही पत्नी मायके चली जाती है। सास-ससुर भी उसे वापस भेजने के बजाय समर्थन करते हैं। कई बार विदाई कराने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इसी गुस्से में पति ने यह खौफनाक कदम उठाया।

पत्नी का आरोप: शराब पीकर करता है मारपीट

वहीं पत्नी उर्मिला देवी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति रोज शराब पीकर घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। ससुराल पक्ष भी उसे प्रताड़ित करता है, इसी वजह से वह मायके में रह रही है। पत्नी ने साफ कहा कि डर और हिंसा के माहौल में वह ससुराल लौटने को मजबूर नहीं हो सकती।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला घरेलू विवाद के साथ-साथ संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून व्यवस्था भंग करने से जुड़ा है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here