Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG ACCIDENT : बालोद में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 2...

CG ACCIDENT : बालोद में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत, कई घायल

CG ACCIDENT :
CG ACCIDENT :

CG ACCIDENT : बालोद : बालोद जिला में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मंगचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमला स्थित नेतामटोला मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

CG ACCIDENT : हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ, जिसमें मौके पर ही 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CG ACCIDENT : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

CG ACCIDENT : पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं प्रशासन की ओर से घायलों को हर संभव मदद देने की बात कही गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here