Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : 17 लाख नगदी के साथ ऑनलाइन सट्टा गिरोह का...

Raipur Crime : 17 लाख नगदी के साथ ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से 17 लाख रुपये नगद सहित कुल लगभग 19.70 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur Crime : पुलिस को 11 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि थाना कबीर नगर क्षेत्र के फेस-02 तिरंगा चौक के पास कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालन में लिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा कबीर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की।

Raipur Crime : रेड के दौरान मौके पर मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी और ओम खेमानी बताए। जांच में सामने आया कि आरोपी ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स पर मास्टर आईडी बनाकर और आईडी वितरित कर क्रिकेट सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। वे कमीशन के आधार पर आईडी उपलब्ध कराकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे।

Raipur Crime : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक, 1 चेकबुक तथा 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपी ओम खेमानी पहले थाना आमानाका तथा दीपक सचदेवा थाना खम्हारडीह क्षेत्र में सट्टा प्रकरण में जेल जा चुके हैं। जांच में यह भी पता चला है कि लेन-देन के लिए म्यूल खातों का उपयोग किया जा रहा था। ऐसे खाताधारकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Raipur Crime : पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टा के तीन प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1.92 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया जा चुका है। आईडी लेकर सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. दीपक सचदेवा पिता स्व. धर्मेन्द्र सचदेवा उम्र 30 वर्ष निवासी एम 02/56 फेस 03 कबीर नगर तिरंगा चौक के पास, थाना कबीर नगर रायपुर।

02. गौरव सचदेवा पिता सतीश सचदेवा उम्र 29 वर्ष निवासी कंचनजंघा काम्प्लेक्स सी ब्लॉक 106 फर्स्ट फ्लोर आदर्श चौक थाना कबीर नगर रायपुर।

03. ऋषभ रंगलानी पिता स्व. नारायण प्रकाश रंगलानी उम्र 30 वर्ष निवासी मारूति विहार कालोनी आर के माल के पास पलाश काम्प्लेक्स, थाना आमानाका रायपुर।

04. ओम खेमानी पिता मुकेश खेमानी उम्र 30 वर्ष निवासी हीरापुर रोड़, थाना कबीर नगर रायपुर।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here