CG NEWS: एनटीपीसी टाउनशिप में एक ही रात दो डीजीएम के घर चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज

CG NEWS: कोरबा। एनटीपीसी टाउनशिप में एक ही रात दो वरिष्ठ अधिकारियों के घर चोरी की घटना सामने आने से कर्मचारियों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने डीजीएम रंजन कुमार श्रीवास्तव और डीजीएम जीवराज जाट के आवास को निशाना बनाया। सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, घटना के समय दोनों अधिकारी परिवार सहित घर से बाहर थे। रंजन कुमार श्रीवास्तव अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे, जबकि जीवराज जाट तीर्थ यात्रा पर थे। दोनों अधिकारी टाउनशिप के डी/109 और डी/108 आवास में रहते हैं। प्रारंभिक आशंका है कि चोरों ने नगदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया है। हालांकि चोरी गई संपत्ति का वास्तविक आंकलन परिवार के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

CG NEWS: घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें संदिग्धों को घर में प्रवेश करते देखा गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

CG NEWS: शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने घटना पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories