CG NEWS : दुर्ग में सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, ब्राह्मण समाज की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार

0
83
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग। भिलाई में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए जाने से मंगलवार शाम नया विवाद खड़ा हो गया। सेक्टर-1 निवासी इमरान खान द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ एक पोस्ट साझा किए जाने पर सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के लोग आक्रोशित हो गए और सेक्टर-6 भिलाई कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए बुधवार को इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया।

CG NEWS : समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष राजीव पांडे ने बताया कि दिल्ली के एक मामले में चार आरोपियों को ब्राह्मण बताते हुए पूरे समाज को गद्दार और विदेशी बताया गया था। इसी आपत्तिजनक सामग्री को इमरान ने शेयर कर ब्राह्मण समाज का अपमान किया। इससे समाज की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद एफआईआर कराई गई।

CG NEWS : प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे समाज संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने से पहले लोगों को सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।

CG NEWS : भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिकायत के बाद धार्मिक भावनाओं को आहत करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मुखबिर की जानकारी पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here