Barwani News: बड़वानी प्री-बोर्ड परीक्षा में छात्रा के कपड़े उतरवाए, बड़वानी के निजी स्कूल में महिला शिक्षक पर आरोप

Sanjay Sahu
Barwani News

Barwani News: बड़वानी : बड़वानी जिला मुख्यालय के सेठ जयपुरिया स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्रा के कपड़े उतरवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार को 10वीं की छात्रा जब परीक्षा देने आई थी, तो नकल के शक में क्लास में मौजूद महिला शिक्षक ने उसके कपड़े उतरवा दिए। यह घटना जयपुरिया स्कूल की है। क्लास में ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका पूजा सोलंकी को छात्रा पर नकल का संदेह हुआ। इसके बाद शिक्षिका ने कथित तौर पर छात्रा के कपड़े उतरवा दिए। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। गुरुवार को छात्रा अपने परिजनों के साथ स्कूल पहुंची। परिजनों ने शिक्षिका से मिलने और इस घटना पर अपनी आपत्ति दर्ज कराने की कोशिश की।

 

Barwani News: परिजनों का आरोप है कि वे लगभग दो घंटे तक शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य भी स्कूल पहुंच गए और उन्होंने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद परिजनों ने कथित तौर पर स्कूल में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि संबंधित शिक्षिका मौके पर नहीं आईं। इसके बाद परिजन शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर की मांग को लेकर थाने पहुंचे।

 

Barwani News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता राहुल बंडोले ने बताया कि छात्रा प्री-बोर्ड परीक्षा देने सेठ जयपुरिया स्कूल आई थी। चेकिंग के दौरान शिक्षिका ने छात्रा से कपड़े उतारने को कहा। छात्रा के पूछने पर शिक्षिका ने कथित तौर पर कहा, “तुम उतार दो नहीं तो हमें भी तुम्हारे कपड़े उतारते आते हैं।” बंडोले ने बताया कि इसी बयान को लेकर विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया और छात्रा के परिजन एफआईआर दर्ज कराने थाने गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले पर बताया कि उन्हें शिक्षिका के खिलाफ शिकायत मिली है। छात्रा के अभिभावक उनसे मिलने आए थे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण शिक्षिका को मौके पर नहीं बुलाया गया।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *