CG NEWS : घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, मकान खाली करने की बात पर गुस्साए पति ने सिर पटककर मार डाला

Sanjay Sahu

CG NEWS : बिलासपुर: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मकान खाली करने की बात को लेकर हुए झगड़े में गुस्साए पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका सिर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

CG NEWS : मृतका की पहचान 37 वर्षीय पुष्पलता यादव के रूप में हुई है। वह अपने पति युवराज यादव के साथ नेहरू नगर स्थित एमआईजी-33 में किराए के मकान में रहती थी।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मकान मालिक ने दंपति से घर खाली करने के लिए कहा था, क्योंकि मकान को तोड़कर दोबारा बनाने की योजना थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति उस समय शराब के नशे में था।

CG NEWS : विवाद बढ़ने पर युवराज यादव ने पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसने बाथरूम के पास पुष्पलता का सिर जोर से पटक दिया, जिससे सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG NEWS : घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। सिविल लाइन थाना प्रभारी एस.आर. साहू ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *