C.G News : दुर्ग अफीम खेती मामले में सियासत तेज, कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, मुश्किल में BJP नेता विनायक ताम्रकर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पौधे उगाए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। जानकारी के मुताबिक करीब 9 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ था।बताया जा रहा है कि यह खेती भाजपा नेता विनायक ताम्रकर से जुड़ी जमीन पर की जा रही थी, जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया।

भाजपा ने नेता को किया निष्कासित

मामले के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए विनायक ताम्रकर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से संगठन की छवि को नुकसान पहुंचता है, इसलिए तत्काल कार्रवाई की गई है।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी! कई जिलों में तापमान सामान्य से 2–4 डिग्री अधिक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया दौरा

विवाद बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की अवैध खेती का सामने आना कई सवाल खड़े करता है और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

इस मामले को लेकर अब कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करने का ऐलान किया है।

कांग्रेस का कहना है कि समिति पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार पर आगे की राजनीतिक और कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

प्रदेश की राजनीति में बढ़ा विवाद

दुर्ग में सामने आए इस मामले ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। विपक्ष सरकार और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ताधारी दल इस मामले से दूरी बनाने की कोशिश कर रहा है।

जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि अफीम की खेती किस स्तर पर और किसकी जानकारी में की जा रही थी

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories