Best Before vs Use By Date Online Shopping: ऑनलाइन आटा, दाल, दूध मंगवाने से पहले दिखेगी ‘Best Before’ डेट; उपभोक्ता अधिकारों को लेकर सरकार की सख्त तैयारी

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Online Grocery Best Before Date Rule: ब्लिंकिट, जेप्टो, इंस्टामार्ट और बिगबास्केट जैसे ऑनलाइन ग्रॉसरी व क्विक कॉमर्स (Quick Commerce) प्लेटफॉर्म से घर बैठे सामान मंगवाने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार अब ऑनलाइन बिकने वाले सभी खाद्य और पैकेज्ड उत्पादों पर ‘Best Before’ और ‘Use By Date’ (एक्सपायरी डेट) को अनिवार्य रूप से दिखाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को सामान का ऑर्डर प्लेस करने से पहले ही उसकी शेल्फ लाइफ (इस्तेमाल की शेष अवधि) के बारे में पूरी और पारदर्शी जानकारी देना है।

Read More : Bilaspur High Court Supari Killing Case Order: 10 महीने से फरार आरोपी कांग्रेस नेता को हाई कोर्ट से झटका; जस्टिस संजय के. अग्रवाल की बेंच ने खारिज की याचिका

वर्तमान में जब कोई ग्राहक सीधे दुकान या सुपरमार्केट जाकर पैकेटबंद सामान खरीदता है, तो वह आसानी से पैकेट को पलटकर उसकी निर्माण तिथि (Manufacturing Date) और ‘Best Before’ तारीख देख लेता है। यदि सामान की एक्सपायरी बहुत नजदीक होती है, तो ग्राहक उसे छोड़कर दूसरा पैकेट चुन लेता है।

Read More : Chhattisgarh Politics: एक बार फिर साय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा, कौन मंत्री बने रहेगा, किसका विभाग बदलेगा या किसे नई जिम्मेदारी मिलेगी

लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग में ग्राहकों के पास यह विकल्प नहीं होता। स्क्रीन पर केवल उत्पाद का नाम, तस्वीर, वजन और डिस्काउंट ही दिखाई देता है। कई बार घर पर डिलीवरी होने के बाद ग्राहकों को पता चलता है कि सामान की ‘Best Before Date’ महज एक या दो दिन ही बची है। हाल ही में उपभोक्ता मामलों के संगठन ‘LocalCircles’ ने एक सर्वे किया था, जिसमें बड़े पैमाने पर ग्राहकों ने शिकायत की थी कि ऑनलाइन ऐप्स पर बेस्ट बिफोर डेट साफ तौर पर नहीं दिखती। रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 में देश के आठ प्रमुख ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म्स की जांच में पाया गया कि इनमें से पांच प्लेटफॉर्म नियमों का ठीक से पालन नहीं कर रहे थे।

Read More : CG News: दंतेवाड़ा में अंधविश्वास ने ली जान! जादू-टोने के शक में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मौजूदा नियमों के अनुसार, ऑनलाइन बेचे जाने वाले पैकेज्ड फूड में कम से कम 30% शेल्फ लाइफ या न्यूनतम 45 दिन की अवधि बची होनी चाहिए।

ग्राहकों को यह भी समझना जरूरी है कि ‘Best Before’ का मतलब उस अवधि से है जब तक उत्पाद का स्वाद और गुणवत्ता सर्वोत्तम रहती है, जबकि ‘Use By’ या Expiry Date के बाद उस उत्पाद का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। सरकार के इस कदम से डिजिटल ई-कॉमर्स क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *