नीरज चोपड़ा-सुमित अंतिल ने कोच पर लगाए गंभीर आरोप- दी परिवार को गालियां, किया मानसिक उत्पीड़न, खेल जगत में हड़कंप

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देश के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने अपने कोच नवल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

SAI में दर्ज कराई गई शिकायत

सुमित अंतिल ने इस मामले की शिकायत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में भी दर्ज कराई है। SAI के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले को संबंधित फेडरेशन के साथ उठाया जा रहा है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नीरज चोपड़ा ने लेटर में क्या कहा

नीरज चोपड़ा ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि खेल में गरिमा और सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोच द्वारा दिए गए बयान न केवल गलत बल्कि शर्मनाक हैं। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं।
Read more : महिला सशक्तिकरण विधेयक पर सियासी संग्राम, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

सुमित अंतिल ने दिए सबूत

सुमित अंतिल ने कहा कि वह लंबे समय से इस व्यवहार को सहन कर रहे थे, लेकिन अब यह उनकी सहनशीलता से बाहर हो गया है। उन्होंने शिकायत के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग और ईमेल जैसे सबूत भी सौंपे हैं।

खेल जगत में बढ़ा विवाद

दोनों स्टार खिलाड़ियों के आरोपों के बाद खेल जगत में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि संबंधित फेडरेशन और SAI इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *