Sunday, September 27, 2026
Home National DIG Harcharan Bhullar : रिश्वतखोरी के आरोप में DIG भुल्लर के खिलाफ...

DIG Harcharan Bhullar : रिश्वतखोरी के आरोप में DIG भुल्लर के खिलाफ मासिक 5 लाख की मांग का खुलासा

नई दिल्ली : पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके मोहाली स्थित घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए गए।

CBI की कार्रवाई में क्या मिला:

  • नकदी: ₹7.5 करोड़

  • सोने के आभूषण: लगभग 2.5 किलो

  • लग्जरी घड़ियां: 26 ब्रांडेड घड़ियां, जिनमें रोलेक्स और राडो शामिल हैं

  • अचल संपत्ति और दस्तावेज: अधिकारी और परिवार के नाम पर 50 से अधिक संपत्तियां और संदिग्ध बेनामी इकाइयां

Read More : MP News : किन्नरों के विवाद के बाद इंदौर पहुंचे किन्नर महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी

  • हथियार: समराला स्थित फॉर्महाउस से 4 बंदूकें और 100 कारतूस

  • शराब और नकदी: 108 बोतलें शराब, ₹5.7 लाख नकद और 17 कारतूस

  • बिचौलिये के ठिकाने से: ₹21 लाख नकद

घूस का मामला:

मामला एक स्क्रैप डीलर की शिकायत से शुरू हुआ। शिकायत में बताया गया कि डीआईजी भुल्लर ने कारोबारी से धमकाकर 8 लाख रुपये की घूस मांग की थी ताकि उसके खिलाफ दर्ज फर्जी FIR को खत्म किया जा सके। जांच में यह भी सामने आया कि डीआईजी हर महीने 5 लाख रुपये की फिक्स डिमांड कर रहे थे।

Read More : मुंबई में 20 से ज्यादा घर…हजारो भक्त, किन्नरों की गुरु मां उर्फ अयान खान आखिर क्यों हुई गिरफ्तार

सीबीआई की कार्रवाई की पृष्ठभूमि:

11 अक्टूबर को कारोबारी ने चंडीगढ़ में CBI दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सीबीआई ने पूरी छानबीन और तलाशी अभियान शुरू किया। अब यह मामला पंजाब में भ्रष्टाचार और पुलिस प्रशासन में पैठ को उजागर कर रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here