Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Rajdhani Express Fire : रतलाम में आलोट के पास राजधानी एक्सप्रेस में...

Rajdhani Express Fire : रतलाम में आलोट के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी भयंकर आग, AC और स्लीपर कोच जलकर खाक

Rajdhani Express Fire ने रविवार सुबह मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसा आलोट और लूनी रेलवे स्टेशन के बीच कोटा रेल मंडल में हुआ।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आग सुबह करीब 5:15 बजे ट्रेन के B-1 कोच में भड़की। देखते ही देखते आग ने दूसरे कोच को भी अपनी चपेट में ले लिया।

चलती ट्रेन में धुआं भरते ही दहशत में आए यात्री

Ratlam Train Fire के दौरान अधिकतर यात्री नींद में थे। अचानक कोच में धुआं फैलने लगा और लोगों को जलने की बदबू आने लगी। कुछ ही मिनटों में यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई यात्री घबराकर सामान छोड़ ट्रेन से बाहर निकलने लगे। रेलवे स्टाफ और अन्य यात्रियों की मदद से दोनों प्रभावित कोचों के यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

रेलवे की शुरुआती जांच में Train Fire Reason शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। हालांकि रेलवे की तकनीकी टीम विस्तृत जांच कर रही है।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों कोचों का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। रेलवे प्रशासन ने तुरंत प्रभावित बोगियों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया ताकि आग आगे न बढ़ सके।

Rajdhani Express Fire

फायर ब्रिगेड और रेलवे टीम ने संभाला मोर्चा

Railway Fire Incident की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रेलवे स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।

दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक दो घंटे रहा प्रभावित

Delhi Mumbai Rail Route इस बड़े हादसे के कारण करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा। रेलवे ने सुरक्षा कारणों से ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी थी।

आग से प्रभावित दोनों कोचों को अलग करने और ट्रैक साफ करने के बाद राजधानी एक्सप्रेस को दोबारा दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दोनों कोचों के करीब 68 यात्रियों को अन्य बोगियों में एडजस्ट किया गया।
Rajdhani Express Fire

कई ट्रेनें बीच रास्ते रोकी गईं

Indian Railways Update के अनुसार हादसे के बाद कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इनमें स्वराज एक्सप्रेस, पुणे स्पेशल और अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल रहीं।रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा जांच पूरी होने तक ट्रेनों की मूवमेंट नियंत्रित रखी।
Read more : C.G Weather Update : रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 20 मई के बाद फिर बढ़ सकती है गर्मी

रेल सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

Train Safety News के बीच राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेन में आग लगने की घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।यात्रियों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

रेलवे प्रशासन ने शुरू की जांच

Rajdhani Express Accident के बाद रेलवे ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। तकनीकी विशेषज्ञ अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि आग वास्तव में किस वजह से लगी और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।फिलहाल रेलवे ने यात्रियों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here