Raipur Municipal Corporation Action On Nice Bakery: बोरियाखुर्द की ‘नाइस बेकरी’ पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, गंदगी और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर ठोका ₹5,000 का ई-जुर्माना

VIKASH KHALKHO

Raipur Municipal Corporation Action On Nice Bakery: रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में नगर निगम जोन क्रमांक 10 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बोरियाखुर्द स्थित नाइस बेकरी पर औचक कार्रवाई करते हुए स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर 5 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया है।

जनशिकायत पर पहुंचे अधिकारी, पाई गई भारी गंदगी

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, बोरियाखुर्द की नाइस बेकरी में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन को लेकर आम नागरिकों से शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई।

जोन क्रमांक 10 के जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा सहित निगम की टीम ने बेकरी परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेकरी परिसर के भीतर व आसपास भारी गंदगी और स्वच्छता नियमों की अनदेखी पाई गई, जिससे शिकायतों की पुष्टि हुई।

मौके पर ही काटा गया ई-चालान, दी गई सख्त हिदायत

जांच में लापरवाही पाए जाने पर निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बेकरी संचालक पर नियमानुसार ₹5,000 का ई-चालान काटा। साथ ही संचालक को भविष्य में स्वच्छता और कचरा निष्पादन नियमों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

निगम प्रशासन की अपील:

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी और अन्य व्यावसायिक दुकानों में साफ-सफाई की नियमित जांच जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी इसी तरह दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी व्यापारियों से अपने संस्थानों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *