केरल की ननों को छत्तीसगढ़ की कोर्ट से नहीं मिली राहत, बेल खारिज, जेल में ही रहना होगा

 बेल खारिज : दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गईं केरल की दो ननों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। बुधवार को दुर्ग सत्र अदालत में दाखिल उनकी जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों पर सुनवाई का अधिकार NIA कोर्ट को है, और यह मामला बिलासपुर ले जाने की सलाह दी।

इस घटनाक्रम के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अदालत परिसर के बाहर नारेबाजी की और जमानत खारिज होने की घोषणा के बाद जश्न मनाया। मौके पर संगठन के नेता ज्योति शर्मा भी मौजूद थे।

Read More : रायपुर में “वॉटर फॉर ऑल” अभियान की शुरुआत: अब होटल-रेस्टोरेंट में मिलेगा मुफ्त शुद्ध पेयजल

संसद में भी उठा मामला

केरल की ननों की गिरफ्तारी का मुद्दा राष्ट्रीय राजनीति में भी गूंज उठा है। मंगलवार और बुधवार को राज्यसभा और लोकसभा दोनों में विपक्षी सांसदों ने इसे उठाया। इंडिया गठबंधन के चार सांसद — बेनी बहनन, फ्रांसिस जॉर्ज, एनके प्रेमचंदन और अनिल ए थॉमस — मंगलवार को दुर्ग केंद्रीय जेल पहुंचे और ननों से मुलाकात की। उनके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता सप्तगिरी उल्का और जरीता लैतफलांग भी थे। सांसदों ने जेल में बातचीत के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की, जिसे कांग्रेस आलाकमान को सौंपा जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ननों से मिलने जेल पहुंचे थे। उन्होंने पूरे मामले को संवेदनशील बताते हुए न्याय की मांग की।

सीएम साय का बयान: कांग्रेस कर रही राजनीति

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह मामला प्रलोभन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि ननें नारायणपुर जिले की युवतियों को नौकरी के नाम पर आगरा ले जा रही थीं।

सीएम ने दोहराया कि उनकी सरकार धर्मांतरण के खिलाफ सख्त है और जल्द ही इस पर नया कानून लाया जाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बताया और कहा कि कानून अपना काम करेगा।

Read More : CG IPS Transfer : 8 IPS को मिली नई पदस्थापना, राज्य सरकार ने जारी की सूची, देखें आदेश

राजनीतिक हलचल तेज

इस बीच केरल के बीजेपी महासचिव अनूप एंटनी जोसेफ द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories