बीच सड़क हैवानियत : लड़की को लात-घूसों से पीटता रहा युवक…वीडियो वायरल

Parivesh

पेंड्रा | बीच सड़क हैवानियत : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक और भयावह वीडियो सामने आया है, जिसने न केवल समाज को झकझोरा है बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक सरेआम एक युवती को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है। पहले उसे थप्पड़-घूंसे मारे, फिर बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा और अश्लील गालियां भी दीं।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कांग्रेस से निष्कासित अध्यक्ष प्रत्याशी पंकज तिवारी का भतीजा छोटू तिवारी है, जो खुलेआम गुंडई करते हुए कैमरे में कैद हो गया। चौंकाने वाली बात ये है कि यह पूरी घटना बीच सड़क पर हुई, लेकिन न तो किसी ने हस्तक्षेप किया और न ही पुलिस ने समय रहते कोई सख्त कदम उठाया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कानून का भय अब दिखाई नहीं देता, और पुलिस की ढीली कार्रवाई ऐसे असामाजिक तत्वों को खुला मैदान दे रही है। मामले में अब तक कोई ठोस गिरफ्तारी न होने से लोगों में आक्रोश है।

https://youtube.com/shorts/SmvcOzcI26U?feature=share

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *