Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा…..

Parivesh

पहलगाम | Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। जांच में सामने आया है कि हमले में शामिल आतंकी वारदात से पूरे 20 दिन पहले ही इलाके में दाखिल हो चुके थे। इतना ही नहीं, उन्होंने हथियार और गोला-बारूद पहले से ही बेताब घाटी के पास छिपा रखे थे।

सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने स्थानीय इलाके की बारीकी से रेकी की थी और पर्यटकों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही थी। हमले को अंजाम देने के बाद वे पहाड़ी रास्तों के जरिए फरार हो गए।

सेना, CRPF और स्थानीय पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी है। ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से बेताब घाटी और आस-पास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि हमले की साजिश सीमा पार से रची गई और इसमें स्थानीय स्लीपर सेल की भी भूमिका हो सकती है।

इस खुलासे ने सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि आतंकी इतने दिनों तक क्षेत्र में मौजूद रहे और खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *