Friday, May 15, 2026
33.3 C
Raipur

Elevated Urban Expressway : देश का पहला 8-लेन एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे तैयार, 17 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन – IGI एयरपोर्ट सिर्फ 10 मिनट दूर

Elevated Urban Expressway : दिल्ली। दिल्ली में नए रिंग रोड के तहत विकसित अर्बन एक्सटेंशन रोड-दो (यूईआर-दो) और द्वारका एक्सप्रेसवे अब तैयार हैं। इनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अगस्त को रोहिणी से करेंगे। इन दोनों परियोजनाओं का सबसे बड़ा लाभ गुरुग्राम को होगा, जहां द्वारका एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट टर्मिनल-3 तक पहुंचने में 10 मिनट से भी कम समय लगेगा। वहीं, यूईआर-2 के जरिए सोनीपत और एनएच-44 दिल्ली-पानीपत हाईवे तक एक घंटे से भी कम समय में पहुंचा जा सकेगा।

Read More : Independence Day 2025 : नर्मदा की उफनती लहरों के बीच शान से लहराया तिरंगा, देखें वीडियो…

द्वारका एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना के अंतर्गत विकसित देश का पहला 8-लेन एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे है। इसकी कुल लंबाई 29 किलोमीटर है, जिसमें 18.9 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा और 10.1 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में है। इसकी कुल लागत लगभग 9,000 करोड़ रुपये है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के महिपालपुर में शिव मूर्ति से शुरू होकर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा तक जाता है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (एनएच-48) पर यातायात का दबाव कम होगा।

Read More : Independence Day 2025 : नर्मदा की उफनती लहरों के बीच शान से लहराया तिरंगा, देखें वीडियो…

इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा का समय 20-25 मिनट रह जाएगा। यह गुरुग्राम के 35 से अधिक सेक्टरों और 50 से ज्यादा गांवों को सीधे लाभ पहुंचाएगा।

Read More : Independence Day 2025 : नर्मदा की उफनती लहरों के बीच शान से लहराया तिरंगा, देखें वीडियो…

यूईआर-2 को दिल्ली का तीसरा रिंग रोड माना जा रहा है। इसकी लंबाई 75.71 किलोमीटर है और लागत 7,716 करोड़ रुपये है। यह दिल्ली-पानीपत हाईवे नंबर 44 से अलीपुर के पास शुरू होकर नांगलोई-नजफगढ़ रोड के जरिए द्वारका सेक्टर-24 तक फैला है। यह दिल्ली-रोहतक हाईवे, सोनीपत-गोहाना हाईवे और गुरुग्राम-सोहना हाईवे को जोड़ते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधा संपर्क स्थापित करता है। यह 6-लेन का मार्ग है, जिसमें कई स्थानों पर एलिवेटेड सेक्शन और अंडरपास हैं, जो दिल्ली के भीतरी इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद करेंगे।

Read More : Independence Day 2025 : नर्मदा की उफनती लहरों के बीच शान से लहराया तिरंगा, देखें वीडियो…

इस परियोजना से गुरुग्राम के साथ-साथ सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रोहतक और जींद जैसे शहरों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे ईंधन की खपत घटेगी और क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories