Independence Day 2025 : नर्मदा की उफनती लहरों के बीच शान से लहराया तिरंगा, देखें वीडियो…

Parivesh
Independence Day 2025

Independence Day 2025 : जबलपुर | नर्मदा की उफनती लहरों के बीच देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जब माँ नर्मदा के तट ग्वारीघाट से तिलवारा घाट तक 10 किलोमीटर लंबी अखंड भारत तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे की आन, बान और शान के साथ निकली यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की एकता-अखंडता को समर्पित थी।

Independence Day 2025 : इस ऐतिहासिक आयोजन में 6 साल की मासूम बच्ची से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक शामिल हुए। खास बात यह रही कि तैराकों ने नर्मदा की लहरों में 10 किलोमीटर का सफर हाथों में तिरंगा थामे तय किया। चारों ओर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

लगातार 17 वर्षों से आयोजित हो रही इस यात्रा ने इस बार भी देशभक्ति की मिसाल कायम की और जबलपुरवासियों को गर्व से भर दिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *