MP Viral Video : प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग में जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल…

Parivesh

MP Viral Video : रीवा | रीवा में एक युवक का चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वो सीधी-रीवा मोहनिया टनल सहित वीडियो में युवक सीधी-रीवा हाईवे और गुढ़ रोड सहित कई जगहों पर बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है।

MP Viral Video : युवक ने सभी वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट सचिन पंडित से शेयर किए हैं। जिसमें वे चलती बाइक में कभी खड़े होकर तो कभी आगे का टायर उठाकर बाइक को लहराते हुए सड़क ओर चलने वाले दूसरे लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहा है। एक वीडियो में तो वो बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते हुए पुलिसकर्मी के बगल से निकल रहा है।

वीडियो में युवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बाइक पर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। इस प्रकार के स्टंट न केवल स्टंट करने वाले के लिए बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।

वर्तमान में सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने का चलन बढ़ा है। कई युवा लाइक्स और वायरल होने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की स्टंटबाजी से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

हालांकि, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को ऐसे मामलों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *