Business Tips : कम पूंजी में शुरू करें ये धांसू बिजनेस, हर महीने कमाएं तगड़ा मुनाफा…

Parivesh
Business Tips

Business Tips : प्लास्टिक पर बढ़ती पाबंदियों के बीच पेपर कप की मांग तेजी से बढ़ रही है, और यह जरूरत अब एक बेहतरीन बिजनेस अवसर में बदल चुकी है। मात्र ₹4 लाख की शुरुआती लागत और एक मशीन के सहारे सालाना 22 लाख कप तैयार किए जा सकते हैं, जिससे करीब ₹9.37 लाख का मुनाफा संभव है।

Business Tips : पेपर कप का इस्तेमाल चाय-कोफी से लेकर शादी-ब्याह, ऑफिस मीटिंग और बड़े आयोजनों तक हर जगह बढ़ चुका है। पर्यावरण के लिए सुरक्षित और बायोडिग्रेडेबल होने के कारण लोग इसे प्लास्टिक के बेहतर विकल्प के रूप में अपना रहे हैं।

लागत और तैयारी
इस बिजनेस के लिए कच्चा माल जैसे प्रिंट पीई पेपर, बॉटम रील और पैकिंग सामग्री पर लगभग ₹3.74 लाख खर्च होता है। इसके अलावा मासिक बिजली, मशीन ऑयल, किराया, ट्रांसपोर्ट, विज्ञापन और कर्मचारियों की सैलरी मिलाकर ₹20,500 का अतिरिक्त मासिक खर्च आता है।

उत्पादन क्षमता
लगभग ₹8.50 लाख की पेपर कप बनाने की मशीन से तीन चरणों में कप तैयार होते हैं। एक दिन में 73,000 कप का उत्पादन संभव है, जो सालभर में 22 लाख कप तक पहुंच जाता है।

कम निवेश, बढ़ती मांग और अच्छे मुनाफे की संभावनाओं के कारण पेपर कप निर्माण आज युवाओं और छोटे निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *