CG AIIMS Robotic Surgery : छत्तीसगढ़ में पहली बार सरकारी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी…जानें कब से होगा शुरू

CG AIIMS Robotic Surgery : रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 6 सितंबर से रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर एम्स के कार्यपालक निदेशक अशोक जिंदल ने मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस बैठक में एम्स के उपनिदेशक और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर सिंह चौहान भी मौजूद थे।

CG AIIMS Robotic Surgery : एम्स की टीम ने बताया कि छत्तीसगढ़ और मध्यभारत के किसी भी सरकारी अस्पताल में फिलहाल रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने एम्स प्रशासन की सराहना की और कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की।

सुविधा शुरू होने से पहले यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने ट्रायल के रूप में पांच सफल सर्जरी कर ली हैं। एम्स की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. रेणू राजगुरू ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को कम समय में सटीक और सुरक्षित उपचार मिलेगा, जिससे अस्पताल में वेटिंग भी कम होगी। यह सुविधा मरीजों के लिए नया अनुभव और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता बढ़ाने का बड़ा कदम साबित होगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories