Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh Kavardhā News : 2.5 करोड़ की चांदी जब्त, बिना दस्तावेज ले जाई...

Kavardhā News : 2.5 करोड़ की चांदी जब्त, बिना दस्तावेज ले जाई जा रही थी ढाई क्विंटल चांदी, दो गिरफ्तार

Kavardhā News
Kavardhā News

Kavardhā News : कवर्धा। जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चांदी की बड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें दर्जनभर से अधिक बैग में भरकर करीब ढाई क्विंटल चांदी ले जाई जा रही थी। बरामद चांदी की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Kavardhā News : मौके से चंदन जैन और कार चालक (जो दुर्ग का निवासी बताया जा रहा है) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये दोनों व्यक्ति चांदी को बिना किसी वैध दस्तावेज के कवर्धा की ओर ला रहे थे और इसे अवैध रूप से बेचने की योजना थी।

 

Kavardhā News : फिलहाल पुलिस ने वाहन और चांदी को जब्त कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह चांदी कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने का इरादा था। लोहारा थाना क्षेत्र में इस बड़ी कार्रवाई के बाद मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here