Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh CG JOBS : छत्तीसगढ़ में 3505 पदों पर भर्ती, महासमुंद और कांकेर...

CG JOBS : छत्तीसगढ़ में 3505 पदों पर भर्ती, महासमुंद और कांकेर में रोजगार मेले का आयोजन

Chhattisgarh Jobs
Chhattisgarh Jobs

CG JOBS : महासमुंद। जिले में 12 सितंबर 2025 को एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल 3505 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगा।

CG JOBS : इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है। उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई और एमबीए तक की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। चयनित आवेदकों को 7,000 रुपये से 32,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

CG JOBS : मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बीमा एजेंट, बैंक मित्र, मार्केटिंग, टेक्नीशियन, रिलेशनशिप मैनेजर, मशीन ऑपरेटर, डिलीवरी ब्वॉय और गर्ल जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।

CG JOBS : कुछ प्रमुख भर्तियां इस प्रकार हैं:

* एलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा 250 सिक्योरिटी गार्ड, 20 सुपरवाइजर, 20 मार्केटिंग पद
* एलआईसी द्वारा 500 बीमा सखी, 200 ग्रामीण वृतक अभिकर्ता, 100 शहरी वृतक अभिकर्ता
* टीव्हीएस ट्रेनिंग एंड सर्विस, चेन्नई द्वारा 500 अप्रेंटिसशिप ऑपरेटर
* राजस्थान टेक्सटाइल मिल द्वारा 500 मशीन ऑपरेटर
* टेक्नोटेक टास्क रायपुर द्वारा 300 कस्टमर सर्विस एसोसिएट
* एयरटेल पेमेंट बैंक द्वारा 25 रूरल बैंक मित्र
* ICICI, HDFC और Axis बैंक के लिए रिलेशनशिप मैनेजर के 60 से अधिक पद

CG JOBS : इच्छुक उम्मीदवारों को QR कोड के माध्यम से आवेदन करना होगा और निर्धारित तिथि को मेले में साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। अब तक लगभग 4800 युवक-युवतियां पंजीयन करा चुके हैं। सभी आवेदकों से अनुरोध है कि वे अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लाएं।

CG JOBS : उत्तर बस्तर कांकेर** में भी रोजगार मेले की तैयारी की जा रही है। यहां शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में 16 और 17 सितंबर को डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क पंजीयन शिविर आयोजित होगा।

CG JOBS : राज्य स्तरीय रोजगार मेला राजधानी रायपुर में 9 और 10 अक्टूबर को होगा, जिसमें सत्र 2022 से 2025 के डिप्लोमा धारकों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। पंजीयन रोजगार कार्यालय की वेबसाइट पर भी किया जा सकता है।

CG JOBS : प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर ने बताया कि जो अभ्यर्थी अब तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं, वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को शिविर में पहुंचें और पंजीयन कराएं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here