Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh Balodabazar Employment Assistants Dismissed: छत्तीसगढ़ में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों...

Balodabazar Employment Assistants Dismissed: छत्तीसगढ़ में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर तीन ग्राम रोजगार सहायक बर्खास्त

रायपुर। Nishaanebaz.com-Balodabazar-Gram-Rojgar-Sahayak-Dismissed: विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम पंचायत स्तर पर सौंपे गए दायित्वों में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़ गया है। जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जनपदों में पदस्थ 3 ग्राम रोजगार सहायकों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत देवरी के ग्राम रोजगार सहायक रामकुमार यादव, जनपद पंचायत कसडोल के ग्राम पंचायत सोनाखान के ग्राम रोजगार सहायक अर्जुन सिंह ठाकुर और जनपद पंचायत पलारी के ग्राम पंचायत बिजरडीह के ग्राम रोजगार सहायक महेंद्र कोसले को उनके दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त किया गया है।

Read More : Tikamgarh Court Incident: पिता के हत्यारोपियों को डिफॉल्ट बेल मिलने से नाराज बेटे ने टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में की फांसी लगाने की कोशिश

जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत रोजगार सृजन, श्रमिक नियोजन, स्वीकृत कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन, अभिलेखों का संधारण और शासन के तमाम निर्देशों का जमीनी स्तर पर पालन करना संबंधित अमले की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। प्रशासन ने दो टूक कहा है कि इन अहम जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या शासकीय आदेशों की अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर भविष्य में भी दोषियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here