New Offer : सिर्फ 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, कड़ी टक्कर…

New Offer : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक बेहद किफायती और आकर्षक योजना शुरू की है। इस खास ऑफर के तहत सिर्फ 1 रुपये में नए ग्राहकों को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे।

Read More : भारत को स्पेन से मिला अंतिम C-295 सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान, वायुसेना की सामरिक क्षमता में बड़ा इजाफा

बीएसएनएल ने इस योजना की घोषणा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर की है और इसे ‘सच्ची डिजिटल आजादी’ का नाम दिया गया है। यह ऑफर 1 अगस्त से 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा और इसके लिए ग्राहकों को सिर्फ एक नई BSNL सिम लेनी होगी।

यह योजना देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में लागू की गई है और ग्राहक किसी भी अधिकृत बीएसएनएल केंद्र से नया सिम प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना विशेष रूप से नए ग्राहकों के लिए है, जिससे अपग्रेड किए गए नेटवर्क को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके।

BSNL की रणनीति और सरकार की नजर
TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में BSNL और Vodafone-Idea से लाखों ग्राहक अन्य टेलीकॉम कंपनियों में पोर्ट कर चुके हैं। गिरते ग्राहक आधार को देखते हुए बीएसएनएल ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए यह योजना शुरू की है। सरकार की ओर से बीएसएनएल को निर्देश दिए गए हैं कि Average Revenue Per User (ARPU) को बढ़ाया जाए लेकिन टैरिफ में बढ़ोतरी न की जाए। इस पर हर महीने समीक्षा बैठकें भी होंगी।

Read More : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी : बोरगांव में वेबकास्ट कार्यक्रम में जिले के किसान हुए शामिल

बीएसएनएल की इस योजना के बीच एयरटेल ने भी हाल ही में 399 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 28 दिन की वैधता के साथ प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं। इसके साथ 28 दिनों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

टेलीकॉम इंडस्ट्री में सस्ती दरों और ज्यादा सुविधाओं को लेकर कंपनियों में प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है। बीएसएनएल का यह कदम खासकर ग्रामीण और लो-कॉस्ट बाजारों को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: 27 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज! छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के अनुसार प्रदेश...

Related Articles

Popular Categories