CG Road Accident : कारोबारी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, 3 दोस्त गंभीर रूप से घायल…

CG Road Accident : जशपुर, छत्तीसगढ़। जशपुर में बालाछापर मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबारी कनक चिंडालिया के छोटे बेटे चेतन जैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके तीन अन्य दोस्त प्रांजल दास, प्रिंशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल रांची रेफर किया गया है।

READ MORE : Bihar Assembly Elections : बिहार में नामांकन का कल आखिरी दिन : INDIA गठबंधन की ‘एकता’ संकट में; JMM ने छोड़ा साथ, 8 सीटों पर RJD बनाम कांग्रेस…

CG Road Accident : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई:

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब चेतन जैन अपनी टाटा हैरियर कार (क्रमांक जेएच 01 एफएल 1818) चला रहे थे। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। चेतन जैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायल दोस्तों को रांची रेफर:

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चेतन जैन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीनों दोस्तों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया।

READ MORE : Salasar Balaji Aarti Live : सालासर धाम में आज की मंगला आरती, बालाजी के दर्शन से निहाल हुए भक्त

एंबुलेंस में डीजल न होने पर भारी आक्रोश:

घटना के बाद जिला अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई। घायलों को रांची रेफर करने के बावजूद एंबुलेंस में डीजल न होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। इस अव्यवस्था से गुस्साए लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त किया। अस्पताल प्रशासन की इस चूक के चलते घायलों को बहुमूल्य समय गंवाना पड़ा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories