Salman Khan के घर शादी की खुशखबरी! जल्द ही बनेंगे ससुर…

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के परिवार में जल्द ही खुशियों की गूंज सुनाई देने वाली है। खान परिवार में एक नए रिश्ते की शुरुआत हो चुकी है। सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अयान ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना रिजवानी के साथ सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं सगाई की तस्वीरें

अयान अग्निहोत्री ने 3 जनवरी 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में टीना रिजवानी अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं, वहीं अयान के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। तस्वीरों के साथ अयान ने हल्के-फुल्के अंदाज में कैप्शन लिखा, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

Read More : IPL 2026 : बांग्लादेश कर रहा पाक की नक़ल! मुस्तफिजुर विवाद पर IPL प्रसारण रोकने की गीदड़भभकी

कौन हैं सलमान खान की होने वाली बहू?

टीना रिजवानी प्रोफेशनल लाइफ में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन से जुड़ी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पहले ब्लू एडवाइजरी नाम की कंपनी में काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने कम्युनिकेशन और ब्रांड स्ट्रेटेजी से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां निभाईं। टीना कॉर्पोरेट वर्ल्ड में एक सशक्त प्रोफेशनल पहचान रखती हैं।

लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं टीना

टीना रिजवानी ग्लैमर और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक होने के बावजूद बेहद सीमित फॉलोअर्स वाला है। खास बात यह है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी टीना को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

अयान अग्निहोत्री का बॉलीवुड कनेक्शन

अयान अग्निहोत्री, सलमान खान की बहन अलवीरा खान और अभिनेता अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं। सलमान खान ने ही अयान को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। एक म्यूजिक वीडियो से करियर की शुरुआत करने वाले अयान अक्सर फैमिली इवेंट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते सुर्खियों में रहते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Pharasgaon Nagar Panchayat: नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक नीलकंठ टेकाम रहे मुख्य अतिथि

Pharasgaon Nagar Panchayat: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories