PHED Chemist Recruitment : आवेदन का अंतिम मौका 22 अक्टूबर, व्यापमं 21 दिसंबर को लेगा परीक्षा; 23 से 25 तक त्रुटि सुधार…

Parivesh
PHED Chemist Recruitment

PHED Chemist Recruitment : रायपुर, छत्तीसगढ़। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHED) विभाग में केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर जल्द ही समाप्त होने वाला है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

READ MORE : IND vs AUS पहला ODI आज, रोहित-कोहली की वापसी, गिल की कप्तानी…

PHED Chemist Recruitment : परीक्षा और प्रवेश पत्र की समय-सारणी:

व्यापमं ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए विस्तृत समय सारणी जारी कर दी है:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर, शाम 5 बजे
  • त्रुटि सुधार: 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक
  • परीक्षा की तिथि: 21 दिसंबर (रविवार)
  • परीक्षा का समय: पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक
  • प्रवेश पत्र जारी: 15 दिसंबर को व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर

महत्वपूर्ण निर्देश:

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान देना होगा कि प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा, इसलिए उन्हें 15 दिसंबर से व्यापमं की वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र राज्य के सभी पाँच संभागीय मुख्यालयों में बनाए जाएंगे।

READ MORE : Bihar Assembly Elections : बिहार में नामांकन का कल आखिरी दिन : INDIA गठबंधन की ‘एकता’ संकट में; JMM ने छोड़ा साथ, 8 सीटों पर RJD बनाम कांग्रेस…

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय सीमा समाप्त होने से पहले व्यापमं की वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कर लें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *