CG News: रायपुर में सीता माता पर कथित टिप्पणी से विवाद, सिविल लाइन थाने पहुंचा बजरंग दल

Rahul Goshwami

Raipur Religious Comment Controversy: राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर कथित रूप से धार्मिक टिप्पणी किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि वसीम अहमद नामक एक युवक ने सीता माता और हिंदू साधु-संतों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत
मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए FIR की मांग की। संगठन का आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

बजरंग दल ने रखी कड़ी मांग
विरोध के दौरान बजरंग दल के कुछ पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, कुछ प्रदर्शनकारियों ने युवक का सिर मुंडवाकर शहर में घुमाने जैसी मांग भी रखी। संगठन के कुछ सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन तेज करेंगे।
Read more: छत्तीसगढ़ में 156 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी! 10 साल का इंतजार खत्म, गजट में जारी हुए नाम

पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से FIR दर्ज होने या मामले में किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और लागू कानून के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *